उत्तराखंड में यहां हुए सड़क हादसे में नैनीताल निवासी महिला दरोगा की मौत, कांस्टेबल घायल, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

देहरादून में आज शनिवार 20 जुलाई की सुबह रिस्पना पुल के पास बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई। देहरादून में रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर कांता थापा निवासी मल्लीताल नैनीताल की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में दो पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों कांवड़ ड्यूटी पर जा रहे थे‌ कि हरिद्वार रोड पर रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में तैनात थीं जबकि सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती है। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया। बताया गया कि महिला दरोगा कांता की वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुयी थी, वर्ष 2021 में वह हेड कांस्टेबल तथा 2023 में प्रोन्नत हुयी। वह बहुत ही लग्नशील एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ सौम्य स्वभाव व ईमानदार छवि की महिला पुलिस अधिकारी थी।

Advertisement

https://youtu.be/PX9-_a6v2vY?si=hVDArZ7B-2cfyRcI

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement