हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहा विवाद खत्म, संरक्षक कुंवर समेत सभी पदाधिकारी पद पर बने रहेंगे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहा विवाद आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गया है। संरक्षक हुकम सिंह कुंवर अपने पद पर बने रहेंगे। उत्थान मंच में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गया है। संरक्षक हुकम सिंह सहित सभी पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे। मंच कार्यालय में अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारणी की बैठक में आम सहमति से प्रस्ताव पारित कर संरक्षक हुकम सिंह कुंवर के निष्कासन को रद्द कर उनकी ससम्मान बहाली की गई।

Advertisement

हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहा विवाद खत्म, संरक्षक कुंवर समेत सभी पदाधिकारी पद पर बने रहेंगे

बैठक में बगड़वाल ने कहा कि कुंवर का मंच के लिए बड़ा योगदान रहा है, कुछ गलतफहमी हो गई थी जिसको दूर कर लिया है। अब सब मिलकर मंच के लिए काम करेंगे।
मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि हमारा अब कोई विवाद नहीं रहा। बैठक में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बनौली, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, कैलाश चंद्र जोशी, नीरज बगड़वाल, धर्म सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर परगाई, बृजमोहन बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, यशपाल टम्टा, कमल किशोर, ऋतिक आर्या आदि मौजूद थे। इधर मंच के पूर्व संरक्षक भुवन जोशी, आजीवन सदस्य हरीश मेहता, किरण पांडे, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी पाल रावत, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हेमंत बगड़वाल, संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र पाल ने विवाद समाप्त होने पर खुशी जाहिर की है।

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement