कुमाऊं के इस जिले में चार जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुये कल चार जुलाई (बृहस्पतिवार) को जनपद उधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आज बुधवार तीन जुलाई को आदेश जारी कर दिए हैं।