हल्द्वानी: रोडवेज की वाल्वो बस का एसी हुआ खराब, भीषण गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों का हंगामा 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
भीषण गर्मी में उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम डिपो से संचालित वाल्वो बसों के एसी या तो दगा दे रहे हैं या काम ही नहीं कर रहे हैं।‌ इन बसों में यात्रा कर रहे लोग आए दिन निगम के पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी इसको गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। बीती शुक्रवार की रात 11.50 बजे वाल्वो बस संख्या uk o4 pa 1520  दिल्ली से 42 यात्री को लेकर चली लेकिन बस अभी 20 किलोमीटर ही चली थी कि बस के एसी ने काम करना बंद कर दिया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब बस का एसी सही न हुआ तो यात्रियों ने बस के अंदर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिचालक ने डिपो के अधिकारियों से बात कर सभी यात्रियों को एसी का रिफंड वापस किया।  यात्रियों ने रुद्रपुर-हल्द्वानी तक का सफर घुटन के साथ किया।
यह बस वापस लौटकर हल्द्वानी से दिल्ली जाने के लिए फिर दिन में 1.30 बजे चलती है लेकिन ऐसी खराब होने के‌ कारण बस हल्द्वानी बस स्टेशन में 2.30 बजे तक  नहीं पहुंची। बस स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा काटा और निगम प्रबंधन पर सवाल उठाये। इधर निगम प्रबंधन ने यात्रियों के रोष को देखते हुए दिल्ली से आज ही सवेरे चली बस संख्या uk04 pa 3965 को 2.45 बजे हल्द्वानी से वापस भेजा। यह बस 29 यात्रियों को लेकर गयी। कर्मचारियों संगठनों ने अनुबंधित वाल्वो बसों की सर्विस और देखरेख पर विभाग के अधिकारियों को ध्यान रखने की हिदायत दी है। उन्होंने अफसरों पर वाल्वो बसों के मालिकों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement