उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। आज शनिवार 11 मई की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।