उत्तराखंड के इस गांव में शराब पर लगा सख्त प्रतिबंध, पीकर आने व‌ पिलाने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश, महिलाओं ने लगाया नोटिस बोर्ड 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण के पज्याणा गांव में महिला मंगल दल ने पूर्ण शराब बंदी के निर्णय के बाद गांव की प्रवेश सीमा पर चेतावनी बोर्ड लगा दिये हैं। इस गांव में कुछ दिनों पूर्व महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराब बंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए स्थानीय गैरसैंण थाना पुलिस को भी सूचना दी है। साथ ही इस इस कार्य में पुलिस से सहयोग की अपील भी है। महिला मंगल दल संरक्षक अंजना रावत ने बताया कि वर्तमान में शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इसलिए महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद पज्याणाखाल, टैक्सी स्टैंड और ज्वालासैंण में चेतावनी नोटिस बोर्ड लगाये गए हैं। जिसमें गांव में शराब परोसने और पीने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। दल की अध्यक्ष माधवी ने बताया कि गांव में सामाजिक कार्यों के दौरान महिलाओं की इस पर नजर बनी रहेगी। नोटिस बोर्ड लगाने वालों में कोषाध्यक्ष रामेश्वरी देवी, पूर्व अध्यक्ष महेशी देवी, सावित्री देवी, प्रधान विजय सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, मदन मोहन जुयाल, अनीता देवी, बीडीसी हरेन्द्र सिंह, रुकमणी देवी, शशि कला देवी आदि शामिल हैं।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement