नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में 12 मई को होगा इंटर स्कूल गवर्नर्स कप, विश्व प्रसिद्ध गोल्फ टूर्नामेंट सात जून से शुरू

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 12 मई को गवर्नर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट–2024 का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए आज गुरुवार 2 मई को राजभवन गोल्फ कोर्स में बच्चों की निशुल्क ट्रेनिंग शुरू हो गई है जो दस मई तक चलेगी। इस ट्रेनिंग में आज 15 बच्चों में प्रतिभाग किया जिसमें बच्चों ने गोल्फ का प्रशिक्षण लिया। बच्चों को पंकज पालीवाल, टीकम कुमार और अमित कुमार द्वारा ट्रेनिंग दी गई। राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय स्कूली बच्चों की रुचि गोल्फ के प्रति बढ़ाने और उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है। वहीं राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित किया जाने वाला गर्वनर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट इस वर्ष दिनांक 7, 8 एवं 9 जून को राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित होगा।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement