हल्द्वानी में पुलिस ने यहां 52 पेटी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच शराब बरामद की है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम ने गौलापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से चिड़ियाघर के पास बने कमरे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब कुल 52 पेटी शराब बरामद की है । इस व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में एसआई महेंद्र राज सिंह, मनोज कुमार व फिरोज आलम समेत कांस्टेबल भी शामिल थे। पुलिस ने मनीष कुमार निवासी रामलाल कालोनी गौलापार को गिरफ्तार किया है।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement