हल्द्वानी: कांग्रेस को लगा झटका, महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थामा

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के कांग्रेस नेता व‌ विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा आज रविवार 31 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके भाजपा में जाने की खबरें लगातार मीडिया में बनी रही। बताया गया कि महेश नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से नाराज जल रहे थे।