जेल में बंद उत्तरप्रदेश के इस कुख्यात माफिया डॉन की मौत, क्या रही वजह, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

समाचार शगुन उत्तराखंड
 उत्तरप्रदेश के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह बांदा उत्तर प्रदेश की जेल में बंद था। गुरुवार को इसकी  खबर मिलते ही बांदा जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी व‌ थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। नौ डाक्टरों की टीम  अंसारी के उपचार में जुटी तु, वह तीन दिन से बीमार चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा है। एक जमाने में यूपी में मुखतार अंसारी का सिक्का चलता था। उस पर तमाम मुकदमे दर्ज थे।