कलश यात्रा में भगवान श्रीराम का रूप धरे बच्चे ने मन मोहा

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-पांच में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण और भारत माता का रूप धरकर प्रतिभाग किया। कलश यात्रा में महिलाएं आकर्षक परिधान पहने नजर आईं। कलश यात्रा में भाजपा नेता विक्रम अधिकारी, अंजलि बिष्ट, लवण सिविलवाल, अमर पांडे, गंगा बिष्ट, नेहा अधिकारी, मीणा गोस्वामी, राधा तिवारी आदि मौजूद थे।