मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप टीम ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में लगभग 94 बालिकाओं को ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधा जोशी, एनएसएस प्रभारी कविता पाठक, दीप्ति पंत और ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौधरी भी उपस्थिति रहीं। जनपदीय सह – समन्वयक ललित मोहन पांडे और गौरी शंकर कांडपाल ने सभागार में बालिकाओं को रुचि पूर्ण तरीके से मतदाता पहचान पत्र बनवाना सिखाया। दूसरी तरफ सायंकालीन सभा में ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के 52 नए वोटर और 12 स्वयंसेवकों को ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाना सिखाया गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल्स यूनिवर्सिटी के डॉ.अमित मित्तल और डॉ.संदीप बधानी, डॉ.प्रदीप उपाध्याय राकेश लाल आदि उपस्थित थे।
Related Posts
नशे में टल्ली होकर टैक्सी चलाता निर्मल गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड *एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस…
राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश…
समाजसेवियों ने भीमताल ब्लाक के पांच स्कूलों के बच्चों को जलपान कराया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के पांच विद्यालयों के बच्चों को 2 अक्टूबर के मौके पर…
