कुमाऊं कमिश्नर को ट्रेजरी के निरीक्षण में सोते मिले पुलिस कर्मी

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर सायं हल्द्वानी में उपजिलाधिकारी कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसील एवं कोषागार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
रात्रि लगभग 12 बजे आयुक्त द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट एवं तहसील परिसर में युवा कल्याण एवं होमगार्ड ड्यूटी पर अनुपस्थित के साथ ही ड्यूटी कक्ष में सोते हुये पाये गये, तैनात कर्मचारियों ने परिसर के मुख्य द्वार पर लॉक भी नही किया था। इसके साथ ही कोषागार परिसर के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों को अपने कक्ष में निद्रा की अवस्था में पाया। इस पर आयुक्त ने सभी का स्पष्टीकरण तलब किया।
शनिवार को आयुक्त ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कमाण्डेंट होमगार्ड एवं सीओ को कार्यालय में तलब कर नियमित चैंकिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोताही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। आयुक्त ने कहा कि रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कार्यालयों के गेटों पर ताला लगाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रात्रि में समय-समय पर रोस्टर के अनुसार नियमित चैंकिंग करने के भी निर्देश दिये।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement