हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉकर वेलफेयर क्लब हल्द्वानी का सदस्य बनने का क्रम जारी है। इस मौके पर समर्थ अग्रवाल ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष हरीश पांडे ने बताया कि क्लब शहर में विशेष पहचान बना चुका है। वर्तमान में 35 सदस्य हैं, इनमें 24 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्लब का मूल उद्देश्य हंसना और हंसाना है। इसे हम लाफिंग क्लब भी कह सकते हैं। इस अवसर पर नये सदस्य समर्थ का स्वागत किया गया। इस मौके पर बसन्त जोशी, क्वींस स्कूल के एमडी आरपी सिंह, कुलवन्त नागपाल, प्रेम मदान, एनके मेहता, मंजीत सेठी, दीप चन्द्र कपिल, चरनजीत सिंह सेठी, उमेश पांडे, अनिल अग्रवाल, सागर चन्द, करनैल सिंह , रनजीत सिंह, राजीव गुप्ता, सोनू साहनी, बिपिन बल्यूटिया, डा.विनय खुल्लर, खीमानन्द सनवाल, दामोदर गुप्ता, राजेश गुप्ता, भुवन छिमवाल, उमेश सैनी आदि मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी के श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह मनाया, विद्वानों ने बताया-संस्कृत ही विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड श्रीमहादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में संस्कृत…
हल्द्वानी में पटेल चौक पर नगर निगम ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने बेस अस्पताल के ठीक सामने पटेल चौक…
काठगोदाम डिपो के वर्कशाप से केमू बस के यात्री ले जाने पर हंगामा, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक परिचालक ही महकमे को चूना लगा रहे हैं।…
