हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीपी नानक स्वीट्स से खाध पदार्थ के सैंपल भरे। बताया गया कि एमबी मैदान में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव में महिलाओं के रिफ्रेशमेंट के लिए दिए गए आलू- पुरी में शिकायत प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम वंदना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में डीपी नानक स्वीट्स में पहुंची, जहां टीम द्वारा बतीसा स्वीट्स और आलू सब्जी के नमूने लिए गए। जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य विभाग की लैब में भेजा जाएगा। एक दिन पूर्व हल्द्वानी में हुए ईजा बैणी महोत्सव के दौरान महिलाओं को दी गई खाद्य सामग्री में गड़बड़ी की बात सामने आई थी।
Related Posts
हल्द्वानी के काठगोदाम में छह जुलाई को भी बंद रहेगा हाइवे, यहां से चल सकेंगे वाहन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी- काठगोदाम के नरीमन चौराहा से कॉलटैक्स तक यातायात रहेगा बंद। कल 6…
यहां भीषण सड़क हादसा, देहरादून निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुरादाबाद जाते वक्त हुई दुर्घटना
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड यूपी के मुरादाबाद में हरिद्वार स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।…
रामनगर में वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस मुस्तैद, यहां हुई ब्रीफिंग
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार, रामनगर में आगामी वी0आई0पी0 कार्यक्रमों को लेकर…
