मुख्यमंत्री का कार्यक्रम के चलते चार फरवरी को हल्द्वानी में रुट डायवर्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात/ डाइवर्जन प्लान*

*नोट-यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 04.02.2026 को समय 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।*

*भारी माल वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान*
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से TP नगर क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️TP नगर क्षेत्र से रुद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन सतवाल पेट्रोल पंप से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए तीनपानी से अपने गंतव्य को जाएंगे।

*रोडवेज बसों हेतु डाइवर्जन प्लान*
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज बसें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी होते हुए मंडी से रोडवेज स्टेशन को आएंगी।

*सिडकुल/प्राइवेट बसों हेतु डाइवर्जन प्लान*
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/प्राइवेट बसें जिन्हें काठगोदाम क्षेत्र की ओर जाना है,गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/ प्राइवेट बसें जिनको मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाना है, पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर आ सकेंगी।

*छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान*
◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व जिन छोटे वाहनों को शहर हल्द्वानी की ओर आना है वे तीनपानी से मंडी होते हुए शहर की ओर आ सकते है।

◼️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व शेष अन्य वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से चंबल पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ VIP कार्यक्रम के दौरान VIP रूट पर जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी। VIP रूट मै पड़ने वाले विभिन्न काटो से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग मै प्रवेश नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *