वंचित समुदाय और बालिका शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले हमेशा याद रखी जाएंगी: मठपाल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

वंचित समुदाय और बालिका शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले हमेशा याद रखी जाएंगी। विचार रचनात्मक शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने सांयकालीन स्कूल पूछड़ी में सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहे।ज्योतिबा फुले सांयकालीन स्कूल में बोलते हुए श्री मठपाल ने कहा आज से 175 वर्ष पूर्व फुले दंपत्ति और उनके सहयोगी के रूप में उस्मान शेख और उनकी बहन फातिमा शेख ने शिक्षा की अलख जगा भारतीय समाज को नई दिशा दी।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नंदराम आर्य ने कहा फुले दंपति ने सभी प्रकार के विरोध को सहा पर अपने मिशन से पीछे नहीं हटे। न केवल शिक्षा के लिए काम किया बल्कि विधवा विवाह और परित्यकता महिलाओं के जीवन में सुधार के लिए भी अनेकानेक कम किए गए।इस मौके पर सायंकालीन स्कूल के बच्चों द्वारा अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए।शिक्षक सुभाष गोला द्वारा बच्चों को स्काउट से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। इस मौके पर सुजल कुमार, पिंकी, सुमित कुमार,शबनम आदि मौजूद थे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement