पुलिस ने सुयालबाड़ी के संतोष को शराब समेत गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में भवाली पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही*

अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं *क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग, अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान एक संदिग्ध की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्ज़े से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
संतोष कुमार निवासी- गंगोरी, पोस्ट- सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल।(उम्र: 31 वर्ष)

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली भवाली में FIR No. 27/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार पुलिस टीम:-*
*1.* उप-निरीक्षक सतीश उपाध्याय (चौकी प्रभारी खैरना)

*2.* कांस्टेबल रमेश कुमार।

*3.* कांस्टेबल राजेंद्र सिंह।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here