राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली में जवाहरनगर निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि रामलीला मैदान में 11 अगस्त को हुए साफ-सफाई कार्य को कांग्रेस नेता ने जातिगत रूप दिया और दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्य को छुआछूत व आपराधिक बताया। अमित कुमार ने जातिगत भावनाएं आहत होने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।