कैंची धाम में लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में दरोगा और कांस्टेबल पर मुकदमा

नैनीताल जिले में कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में ड्यूटी पर आए एएसआई और कांस्टेबल पर लड़की से छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

कैंची धाम मेले में ड्यूटी को पहुंचे ऊधमसिंहनगर जनपद में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद व कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार ने होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारु हो गए। लड़की ने सूचना स्वजनों को दी। सूचना पर क्षेत्रवासी व विभिन्न संगठनों के लोग आक्रोशित हो उठे। दोनों पुलिसकर्मियों को पीट भी डाला। गुस्साए लोगों ने रात को ही कैंची चौकी का घेराव किया। इसे लेकर रात तक हंगामा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here