भीमताल में चल रहे स्काउट गाइड मास्टर कैंप के‌ बेसिक कोर्स का समापन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल नैनीताल में दिनांक 27 जनवरी 2026 से चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड मास्टर कैंप बेसिक कोर्स का भव्य समापन किया गया। कैंप में प्रशिक्षकों द्वारा सर्वप्रथम ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को ध्वज संबंधी नियम, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा आदि बताया गया। प्राथमिक चिकित्सा, टैंट निर्माण, भोजन बनाना, टैंट निर्माण या अन्य आपदा प्रबंधन कार्य में प्रयोग की जाने वाली विभिन्न गांठों, स्ट्रेचर निर्माण, कैंपफायर गतिविधियां ( जिसमें संगीत, नाटक, पारंपरिक नृत्य, नन्दा राज जात यात्रा आदि प्रस्तुत किए गए) आदि मुख्य कौशल सिखाए गए। दिनांक 1 फरवरी 2026 को सभी प्रशिक्षुओं को हाइक पर *लोक संस्कृति संग्रहालय एवं कला दीर्घाएं* खुटानी भीमताल ले जाया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को संस्थापक पद्म श्री डॉ यशोधर मठपाल जी से बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ , प्रशिक्षुओं के विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान डॉ मठपाल जी द्वारा किया गया। संग्रहालय में विद्यमान पारंपरिक उपकरण, लोक और प्राचीन कलाकृतियां, पारंपरिक परिधान और आभूषण, दस्तावेज और पांडुलिपियां, इतिहास और पुरातत्व सामग्रियां से प्रशिक्षुओं को कई ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त हुई।
डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य की अध्यक्षता में कैंप समापन के दिन सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई, तथा कार्यक्रम का समापन कैंपफायर में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा हुआ। प्राचार्य जी ने कहा कि स्काउट गाइड हम में अनुशासन, सहयोग की भावना विकसित करता है तथा ज्ञानात्मक, भावात्मक क्रियात्मक रूप से व्यक्ति को मजबूत करता है।
कैंप के कोर्स स्टाफ में श्री राम सिंह नेगी ALT(S) , प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) , सुश्री रेवती बिष्ट LT(G) प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) , श्री भारत नंदन उपाध्याय ALT(S) राजकीय जूनियर हाई स्कूल कैंची निग़्लाट बेतालघाट, श्रीमती ज्योति ALT (G) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलाखेड़ा, श्री देवेंद्र कुमार HWB (S) राजकीय जूनियर हाई स्कूल संगुड़ी गांव भीमताल, श्री महेश कुमार HWB (S) राजकीय इंटर कॉलेज डोनपरेवा कोटाबाग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य, कैंप समन्वयक प्रवक्ता डायट भीमताल डॉ सुमित पांडेय , सह समन्वयक प्रवक्ता डायट भीमताल डॉ हेम चंद्र तिवारी , वरिष्ठ प्रवक्ता ललित प्रसाद तिवारी , डॉ ज्योतिर्मय मिश्र, राजेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here