हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलटी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस आज मंगलवार की तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक यात्री को चोट आई जबकि अन्य बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो की बस सोमवार की रात दिल्ली आनंद विहार जाते हुए हापुड़ बाईपास के पास हाइवे पर कोहरे की वजह से पलट गई। बस में 15 यात्री सवार थे। इस बीच हल्द्वानी डिपो की वोल्वो बस के स्टाफ ने यात्रियों को अन्य बसों से दिल्ली भेजा। वाल्वो चालक सचिन कुमार और परिचालक कौशल जोशी की मदद से काठगोदाम डिपो के चालक परिचालक को राहत मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *