समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना बनाकर टीम गठित कर वांछित/इनामी अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा *श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में गठित कोतवाली रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को *सक्रिय करते हुए ₹10,000 के इनामी अभियुक्त* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 29.04.2026 को इनामी अभियुक्त और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटियों से वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर का पीछा कर उनके वाहन को रोककर तमंचे की नोंक में जान से मारने की धमकी देकर वादी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में *कोतवाली रामनगर* में *एफआईआर संख्या:– 128/2026, धारा 115/ 109/ 351(3) BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त के 03 साथियों को लूट की सामग्री सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल के लगातार फरार चलने तथा गिरफ्तारी न होने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर ₹10,000 का पुरस्कार घोषित* किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के अधार पर कल दि०–29.06.26 को ग्रेटर नोएडा से उक्त *इनामी अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार* किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
साहिल निवासी बहादुर निवासी मालधन नं0–04, रामनगर, नैनीताल (उम्र 26 वर्ष)।
*पुलिस टीम*
*1.* श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी SOG।
*2.* उपनिरीक्षक श्री बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर)।
*3.* हे0का0 कुंदन सिंह कठायत(SOG)।
*4.* हे0का0 त्रिलोक रौतेला (SOG)।
*5.* का0 अनिल गिरी(SOG)।



