रामनगर के ढेला में कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों ने पेंटिंग में सीखा पुस्तक निर्माण

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रामनगर के ढेला में स्कूली बच्चों की रंगमंच, पेंटिंग, सिनेमा की 5 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुवार को प्रतिभागी बच्चों ने पेंटिंग में कोलकाता से आए हुए चित्रकार प्रनोवेश और टुम्पा से पुस्तक निर्माण की प्रक्रिया की तहत आवरण पृष्ठ बनाना सीखा।
दोनों ही प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे रंगों का बेहतरीन संयोजन कर किसी भी पुस्तक के आवरण पृष्ठ को आकर्षक
बनाया जाता है। दिल्ली से आए थियेटर एक्सपर्ट
धनंजय कुमार के नेतृत्व में अंतरिक्ष, सौम्या, अर्शी की 4 सदस्यीय टीम ने प्रतिभागी बच्चों को थियेटर संबंधी अभ्यास
करवाए।सांयकालीन सत्र में नाटक निर्माण के बुनियादी बिंदुओं के बाबत जानकारी देते हुए नाटक का निर्माण कैसे किया जाता है पर जानकारियां दी गईं।
इस मौके पर डॉ
कमलेश अटवाल,नंदराम आर्य,जीतपाल कठैत,सी पी खाती,प्रमोद कांडपाल,आशीष,तरुण‌,लता,
रिंकी आर्या मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here