नैनीताल जिले में यहां हिरन को निगल गया अजगर, इसका वजन 1.35 कुंतल से ज्यादा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज में हाथीडंगर के पास आबादी क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर आ गया।
जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। रामनगर वन विभाग तराई पश्चिमी में रेस्क्यू करने वाले वनकर्मी तालिब ने बताया कि आज बुधवार को सूचना मिली कि तराई पश्चिमी के हाथीडंगर आबादी के पास एक हिरण को निवाला बनाया हुआ अजगर आ गया है। जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो यह एक विशालकाय अजगर था। जिसने एक विशालकाय हिरण को निवाला बनाया था। जिसकी वजह से यह रेंग भी नहीं पा रहा था। तालिब ने बताया कि बमुश्किल विशालकाय अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे पूरी टीम के साथ जंगल में छोड़ा गया। इस विशालकाय अजगर का वजन एक कुंतल 35 किलो से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *