नगर‌ निगम हल्द्वानी के‌ निवर्तमान पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया घेराव, कहा-जब से बोर्ड भंग हुई तब से वार्डों का कामकाज ठप है

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 3, 58,‌ 59 व 60 के निवर्तमान पार्षदों ने सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव, स्ट्रीट लाइट की परेशानी जैसे मुद्दों को लेकर आज सोमवार पांच अगस्त को नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा का घेराव किया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि जब से बोर्ड भंग हुई है तब से नगर निगम न ही डेंगू की रोकथाम हेतु फागिंग करवा रहा है न ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इस बारे में निगम प्रशासन को तमाम बार अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड में सफाई भी नहीं हो रही है। इस क्रम में निवर्तमान पार्षद मनोज मठपाल ने कहा कि इस बार वार्ड में फागिंग नहीं हुई है, लोगों को जवाब देना पड़ता है। स्ट्रीट लाइट खराब हैं पर रोज आश्वासन मिल रहा है। पार्षद डेविड ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यस्था सही नहीं हो पा रही है, लाइटें सही नहीं हो रही है। पार्षद रहीस अहमद ने कहा कि सफाई कार्य की नगर निगम मानिटरिंग करे। उनका कहना था कि eesl कंपनी के लोग वार्ड में आते हैं लाइट सही करने लेकिन पैसे की डिमांड करते हैं । इस पर नगर आयुक्त ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ‌डॉ.मनोज कांडपाल भी मौजूद थे। पार्षदों ने कहा यदि अब कार्य नहीं हुआ तो नगर निगम में धरना दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *