हल्द्वानी के इस वार्ड में पेयजल लाइन बिछाने पर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग, काम ठप कराया, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के टनकपुर रोड वार्ड क्षेत्र के ट्यूबवेल से राजपुरा वार्ड के लिए पाइप लाइन बिछाने से भड़के लोग आज शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुषों ने निवर्तमान पार्षद महेश चन्द्र के नेतृत्व में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने का काम भी ठप करा दिया।उनका कहना था कि आठ इंच मोटी लाइन दूसरे वार्ड को भेजी जा रही है जबकि उनके वार्ड में ही पेयजल की भारी किल्लत है। इस बीच लोगों ने मौके पर पहुंचे जल निगम के जेई का घेराव भी किया।

https://youtu.be/4pYiRvDL6NQ?si=dsOVF9qCr0D6ibun

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *