लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में लूटपाट करने‌ वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी बी-2 कोच में यात्रियों को बंदूक दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को ट्रेन में मौजूद अधिकारियों की सतर्कता के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी की पहचान प्रज्जवलित सिन्हा,निवासी पल्ला, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके पास से एक बंदूक, पांच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, और कई नशीली दवाइयां बरामद हुईं। घटना के दौरान मुख्य वाणिज्य टिकट कलेक्टर, लालकुआं, जितेन्द्र केसरी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात अपराधी को जीआरपी, मुरादाबाद को सौंप दिया गया। केसरी की कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी ने यात्रियों को एक बड़े संकट से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *