छात्रा से बलात्कार का आरोपी मौलवी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीती शनिवार को एक मौलवी को अपनी शिष्या से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि बलात्कार की घटना दो साल पहले हुई थी जब महिला ज़ब्बार नाम के मौलवी की कुछ कक्षाओं में गई थी। उसने घटना के कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए थे और पीड़िता पर उसके साथ संबंध स्थापित करने के लिए दबाव डाल रहा था, अन्यथा वह वीडियो लीक कर देगा। आरोपी जिले के मंसूरी थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में मौलवी है। यह वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर ज़ब्बार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और आपराधिक धमकी (506) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *