रुद्रपुर: रम्पुरा पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे युवक को दबोचा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

रूद्रपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रम्पुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चौकी रम्पुरा नवीन बुधानी टीम में शामिल एसआई विकास कुमार, कांस्टेबल अमित जोशी, गणेश धानिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान किच्छा बाईपास रोड पर एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर जब उसने छिपने की कोशिश की तो संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता नदीम साह निवासी रेशमबाड़ी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *