व्यापार मंडल ट्रांसपोर्टनगर का इन्हें अध्यक्ष बनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

आज शनिवार 13 सितंबर को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली को चुना गया। जसपाल सिंह कोहली का प्रस्ताव यातायात नगर प्रभारी आफताब हुसैन और कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर को दिया था जिस पर संगठन ने सर्वसम्मति से पारित कर घोषित कर दिया जिस पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने हर्ष जताया। जसपाल कोहली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सभी जनहित मुद्दों पर तीव्रता से कार्य करूंगा और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करूंगा जसपाल सिंह कोहली के अध्यक्ष बनते ही यातायात नगर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी इस दौरान विक्की सेठी , ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा ,प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, ट्रांसपोर्टर नेता राजकुमार सिंह नेगी ,सोनी सब्बरवाल देव भूमि ट्रक ओनर महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी , उमेश चंद्र पांडे भाजपा नेता अनिल डब्बू , प्रकाश रावत, डी एस रावत जसविंद्र सिंह आनंद चरणजीत सिंह बिंद्रा, दिलप्रीत सिंह बिंद्रा , राजेंद्र अग्रवाल ,सौरव अग्रवाल हरजीत सिंह चड्ढा सहित अनेक व्यवसायियों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *