समाचार शगुन उत्तराखंड
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 सितम्बर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घिराव को लेकर कर्मचारी शिक्षक प्रतिनिधियों ने आज विभिन्न कार्यालयों विद्यालयों का भ्रमण किया। कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल,मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला मंत्री सोमपाल सिंह चौहान,वन विभाग यूनियन के नेता आनंद सिंह रावत के नेतृत्व में एक टोली ने वन विभाग,सिंचाई विभाग,हस्पताल,एमपी इंटर कालेज,सिंचाई विभाग,लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों विद्यालयों का भ्रमण कर कर्मचारी शिक्षकों से 13 सितम्बर को अधिकाधिक संख्या में देहरादून चलने की अपील की।एम पी इंटर कालेज में हुई एक ऐसी ही बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने कहा पुरानी पेंशन से बाहर कर सरकार ने हमारी सामाजिक सुरक्षा को खत्म किया है अब टी ई टी के बहाने सरकार ने नौकरी पर ही संकट खड़ा कर दिया है।सोमपाल चौहान ने कर्मचारी शिक्षकों की एक जुटता पर जोर देते हुए सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने का आह्वान किया।इस मौके पर सुभाष गोला,राजेंद्र पांडे,नंदराम आर्य,मोहित राठौर, हेम
पांडे,के सी त्रिपाठी,गौरव शर्मा,राहुल नेगी, नरेंद्र पटवाल,अलीम अंसारी,राज सुमन,संजय आर्य, मो आजम,रजत आर्य
मौजूद रहे।
