नैनीताल जिले में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो स्टोन क्रेशर पर 1.64 करोड़ का जुर्माना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रामनगर में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर आज सोमवार 29 मई को‌ राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सक्कनपुर में स्थित मनसा स्टोन क्रशर बिना अनुमति के संचालित होना पाया गया। उपखनिज भी अवैध रूप अधिक भंडारित मिला।  टीम ने क्रशर को मौके पर सीज करते हुए 49 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई। उदयपुरी चोपड़ा में 2 अवैध स्टॉक पाए गए। उनके विरूद्ध भी 20 लाख के अर्थदंड की संस्तुति करते हुए सीज किया गया। जिन्हे मौके पर सीज कर दिए गया । ग्राम चिल्किया में बगीचे में अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर मो. यामीन के विरुद्ध 52 हजार, ग्राम जस्सागांजा में भारती सैनी की प्लॉट में अवैध रुप से आरबीएम भंडारण होने पर 3 लाख 40 हजार के अर्थदंड की संस्तुति उत्तराखंड खनिज नियमावली के अंतर्गत की गई और मौके पर भण्डारण सीज किया गया। पीरूमदारा स्टोन क्रशर, पापड़ी में भी अवैध भण्डारण हों पाया गया। इस क्रशर पर भी 1 करोड़ 15 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई। टीम के द्वारा स्टोन क्रशरों के सीसीटीवी एवं निकासी द्वारा को जांच की गई । उपजिलाधिकारी, रामनगर द्वारा वैध प्रवेश निकासी द्वारों एवम सीसीटीवी की जांच हेतु पृथक से टीम भी गठित की गई है। टीम में तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे, खान निरीक्षक,अनिल मुयाल ,नायब तहसीलदार रामनगर, राजस्व विभाग के लेखपाल एवं खान विभाग के कार्मिक शामिल थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *