हल्द्वानी का यह डांसर सोनी टीवी के इंडिया बेस्ट डांसर प्रोगाम में बिखेरेगा जलवे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के डांसर दीपक शाही (NEPO) ने 5 वर्ष की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दीपक की उम्र बढ़ती गई वैसे-वैसे वह डांस में और बेहतर करने लगा।‌ दीपक शाही ने सिटी लेवल डिस्ट्रिक्ट लेवल और स्टेट लेवल की चैंपियनशिप जीती और वर्ष 2022 और 23 में रेडबुल डांस योर स्टाइल इंडिया चैंपियन बना। वह इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वर्ल्ड ऑफ डांस दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी में गया और अब सोनी के सबसे बड़े डांसिंग शो इंडिया बेस्ट डांसर के ऑडिशन राउंड को पार करके मेगा ऑडिशन में पहुंच गया है। दीपक शाही (NEPO) बहुत मेहनती लड़का रहा है तथा अपने डांस को लेकर हमेशा गंभीर रहता है। इसी का नतीजा है कि आज वह डांसिंग के सबसे बड़े मंच इंडिया बेस्ट डांसर में पहुंच गया है। यह हल्द्वानी और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। यू तो NEPO के कई डांस टीचर रहे मगर नेपो को सबसे ज्यादा सपोर्ट मुकेश सागर और उनके जीजा सुरेंद्र सिंह बिष्ट जो वर्तमान में भाजपा में नगर में मंत्री भी उनके द्वारा हमेशा सपोर्ट किया गया। दीपक शाही NEPO अपने इस कामयाबी के लिए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देता है। अब दीपक से यही उम्मीद है कि वह इंडिया बेस्ट डांसर की ट्रॉफी हल्द्वानी लेकर आए और उत्तराखंड को गौरवान्वित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *