यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ श्रीराम कथा संपन्न

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से हल्द्वानी कठघरिया में आयोजित श्रीराम कथा आज बुधवार को यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। जिसमें व्यास मनोज पाठक ने श्रीराम कथा में महात्म्य की कथा सुनाई। उनके साथ मयंक बिष्ट, विशाल बोरा, कमल भट्ट, कमल जोशी, परमानंद जोशी सहित ब्राह्मणों द्वारा पूजा संपन्न कराई। उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

श्री राम कथा में मौजूद श्रद्धालु।

यज्ञ में यजमान के रूप में मनोज जोशी, रेखा जोशी, नरेश बिष्ट, हेमा बिष्ट बैठें। संस्था की ओर से सभी कठघरिया वासियों को परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया। संस्था की ओर से हेम पंत, प्रकाश पंत, हर्षवर्द्धन पांडे, संस्था अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कथा आयोजक ममता गुणवंत, संगीता मेहरा, नंदन सिंह डांगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, आदि भक्तगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *