काठगोदाम में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फांसी लगा जान दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में बीफार्मा की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतका के पिता बिजली विभाग में तैनात हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *