लिटिल फ्लावर स्कूल का परीक्षाफल घोषित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

28 मार्च 2026 को हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी, सभी शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन और अनुशासन बहुत आवश्यक है। इसके बाद कक्षा अनुसार विद्यार्थियों को उनके परिणाम( रिपोर्ट कार्ड ) वितरित किए गए। जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षिकाओं प्रेमा बेलवाल, नीतू बिष्ट,सुपर्णा सिंह को 10 वर्ष उत्कृष्ट शिक्षक सेवा और समर्पण करने पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही कर्तव्य, समर्पण, समयनिष्ठ हेतु राधा भट्ट, बीना गोस्वामी, स्कूल प्रबंधन से लेकर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कामेश पांडे व शमशेर अली ) को पुरस्कृत किया गया।विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी का धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *