कुमाऊं में यहां पत्नी से कहासुनी के बाद रोडवेज कंडक्टर ने सल्फास खाकर जान दे दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के टनकपुर में पत्नी से विवाद के बाद रोडवेज कंडक्टर ने सल्फास खा लिया। करीब चार दिन तक चले उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। टनकपुर के ग्राम जानखेड़ा निवासी व रोडवेज कंडक्टर संदीप खर्कवाल (28) की बीती 7 अगस्त को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ा, तो मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया। तब पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। घर लौटने के बाद उसी शाम को संदीप ने अपने कमरे में सल्फास खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन उन्हें उप जिला अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन बीती 11 अगस्त की सुबह संदीप खर्कवाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक दंपती के आपसी विवाद का मामला टनकपुर थाने आया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *