रोडवेज केंद्र प्रभारी को रिटायरमेंट पर दी भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में कार्यरत सहायक स्टेशन प्रभारी मनोहर सिंह रावत के 36 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने काठगोदाम डिपो में विदाई समारोह आयोजित हुआ अपने विदाई कार्यक्रम में मनोहर रावत भावुक दिखे और कर्मचारियों के अभूतपूर्व प्यार से गदगद हो गये। रानीखेत डिपो से अपनी ड्यूटी के 35 वषों को भी याद किया और 1 वर्षो से काठगोदाम डिपो में कार्यरत रहे और कर्मचारियों का साथ उन्हें आगे याद रहेगा,अपने 35 वर्ष की सेवा में उन्हें कर्मचारी नेता के रूप में सेवा का अवसर मिला,कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके विदाई कार्यक्रम में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट ,शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट मंत्री शशिकांत गौतम,नरेंद्र बिष्ट, बीसी भट्ट, पूरन तिवारी, सुभाष मिश्रा, पूरन डांगी, गोपाल आर्य, नीरज कन्याल, पुष्कर मेहरा, ,हरीश रावत, हेमंत गड़िया, योगेश मेहता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *