हल्द्वानी से जयपुर के लिए रोडवेज की एसी स्लीपर बस चली, पहले दिन बैठे इतने यात्री बैठे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रोडवेज की हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार की शाम परिवहन निगम की आरएम पूजा जोशी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी डिपो संजय पांडे, काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक गणेश पंत, नवीन कोठारी, नवनीत कपिल, कमल पपने आदि मौजूद रहे। काठगोदाम डिपो की यह बस रोजाना शाम चार बजे रवाना होगी। पहले दिन 10 यात्रियों ने जयपुर तक टिकट बुक कराएं हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here