रुद्रपुर में रम्पुरा के कटोरी देवी मंदिर में मां भगवती का जागरण, रात भर झूमे श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। भजन गायकों ने पूरी रात मां भगवती का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। शुभारंभ के अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भक्ति और जागरण के आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में धार्मिक चेतना का विस्तार होता है। उन्होंने मां भगवती से सभी नगरवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से कांति कोली, पूरन लाल पप्पू, सिया राम, धर्मपाल, राजू गुप्ता, गोविंद, सुरेश, केरू मण्डल, शिव कुमार, सुरेश, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक, कल्लू, विद्या रानी, पप्पू कोली, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, रामा देवी, सुनीता, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, राम प्यारी, सीमा, मोर कली, राम कली, उषा, त्रिवेणी, भूरी देवी, शिवानी, कोमल, चंदा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और शरबती सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *