हल्द्वानी में यहां चलती कार में लगी आग, युवक ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लामाचौड़ में चलती टाटा पंच कार में आग लग गई। कार सवार ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सोमवार नौ फरवरी की देर रात घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करण नेगी निवासी गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर1 अपने घर जा रहा था तभी चलती कार में आग लग गई। उसने भागकर जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। दमकल विभाग की टीम में भुवन चंद्र जोशी, अनुज शर्मा, श्याम सिंह नैनवाल, प्रेम प्रकाश राणा, देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *