रोडवेज कर्मचारियों की तीन सितंबर को देहरादून में महारैली, इससे पहले दी चेतावनी, आंदोलनरत कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही हुई तो करेंगे चक्का जाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले 3 सितंबर 2024 के देहरादून रैली में प्रतिभाग करने हेतु अन्य निगमों के साथ-साथ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के हजारों कर्मचारी 2 सितंबर सायं को देहरादून महारैली हेतु कूच करेंगे जिस कारण परिवहन निगम का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

महाप्रबंधक संचालन निगम मुख्यालय देहरादून ने अपने पत्रांक संख्या 425 दिनांक 30 अगस्त 2024 के द्वारा संगठन विशेष के कहने पर कर्मचारियों को डरा धमका कर काम पर आने हेतु निर्देशित किया है लेकिन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हित में संवैधानिक तरीके से आंदोलन चलाने हेतु स्वतंत्र है और यदि आंदोलनरत किसी भी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई तो रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उसी समय से कार्य बहिष्कार और चक्का जाम जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *