ओखलकांडा सड़क हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई, मृतकों में एक ही परिवार के तीन शामिल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में आज बुधवार को हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही टैक्सी के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है।‌ हादसा शाम करीब छह बजे बाद का है। सूचना मिलने पर खनस्यूं पुलिस मौके पर पहुंच गई है जहां पर रेस्क्यू  किया जा रहा है। बताया जा रहा है मैक्स वाहन में 12 लोग सवार थे। राहत बचाव दल मृतकों के शव खाई से निकालने में जुटा रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में छह घायल हैं। मृतकों में वाहन चालक भुवन चंद्र भट्ट (30) पुत्र डुंगर देव भट्ट निवासी पुटपुड़ी, उमेश परगांई (38) पुत्र हरीश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट (19) पुत्री भोलादत्त निवासी पुटपुड़ी, कविता परगांई (13) पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी (33) पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट और महेश चंद्र परगांई (36) पुत्री रमेश चंद्र शामिल हैं। हादसे में घायल छह लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर देर रात सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *