हल्द्वानी: शीशमहल में रामलीला की तालीम 22 अगस्त से, मंचन इस तारीख से होगा शुरू

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति शीशमहल की वार्षिक बैठक रामलीला भवन शीशमहल में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा मंचन को भव्य रूप से कराने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सबसे पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में द्वाराहाट के शहीद दीपक सिंह की आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। समिति के सदस्यों ने कुमाऊं की सबसे पुरानी रामलीला में से एक इस रामलीला को 5 अक्टूबर से कराने का निर्णय लिया। जबकि रामलीला मंचन के कलाकारों को तालीम 22 अगस्त से शुरु की जायेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री एनडी तिवारी, मुख्य व्यवस्थतापक गिरीश तिवारी, संरक्षक हरीश पांडे, उपाध्यक्ष दिनेश फुलारा, पुष्पा संभल, कोषाध्यक्ष सुरेश तिवारी, मोहन अधिकारी, सचिव विक्रम डंगवाल, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, निर्देशक नीरज फुलारा, भास्कर बलयूटिया, प्रेम जोशी, कैलाश तिवारी, जगदीश गौड़, दयानंद तिवारी, नारायण दत्त, योगेश कर्नाटक, भुवन तिवारी, कैलाश बलयूटिया, चंदशेखर शर्मा, बालम मेहरा, प्रकाश तिवारी, उमेश जोशी, देवेश तिवारी, विपिन जोशी, नंदन महतोलिया, केशव दत्त तिवारी, हितेश तिवारी, गोपाल तिवारी, प्रमोद तिवारी, मोहन तिवारी, कैलाश नोगाई आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *