हल्द्वानी में रेलवे पटरी के पास मिला युवक का शव

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में रेलवे पटरी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के गौला बाईपास रोड आंवला चौकी गेट के पास आज शनिवार को रेलवे ट्रेक के किनारे युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान नीरज जोशी (30) पुत्र मुरली मनोहर निवासी मोटाहल्दू लालकुआं के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *