कुमाऊं के लिए नई‌ ट्रेन को मंजूरी मिलने पर सिख संगत ने जताई खुशी, सीएम व केंद्रीय राज्य मंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के कुमाऊं के लालकुआं जंक्शन से अमृतसर के लिए प्रस्तावित ट्रेन को मंजूरी देने पर हल्द्वानी सिख संगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व‌ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल अजय भट्ट का आभार प्रकट किया। इस बीच हल्द्वानी सिख संगत के दलजीत सिंह चड्ढा, एसजीपीसी मेंबर प्रताप सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रस्तावित रेल को मंजूरी मिलने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और तीर्थ यात्रियों को अमृतसर और वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी आभार जताने वालों में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराय, ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्ढा ,सुखजीत सिंह, मुकेश भट्ट , पंडित दयाकिशन शर्मा, गुरलाल सिंह लाली आदि ने शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *