कुमाऊं के इस जिले में महिला से अश्लील बातें करने वाले थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर में सुर्खियों में चल रहे महिला से अश्लील बातों के प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस वार्ता कर पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की थी। मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज शुक्रवार को पुनः विधायक बेहड़ ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंच गया। सूत्रों के एसएसपी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *