हल्द्वानी में पत्नी की हत्या कर बेटियों को लेकर फरार पति रुद्रपुर से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पत्नी की हत्या कर बेटियों को लेकर फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पति सौरभ राज ने बताया कि वह अपनी पत्नी आस्था उर्फ अफसाना पर शक करता था, जिस कारण आये दिन उनके बीच विवाद होते रहता था। इससे तंग आकर उसने बीती आठ अप्रैल को अपनी पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी तथा अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया। गौरतलब है कि शरीफ अहमद उर्फ शफीक शेख निवासी वार्ड-14 सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर उधम सिंह नगर ने अपनी पुत्री आस्था उर्फ अफसाना का सात वर्ष पहले सौरभ राज के साथ विवाह किया था। आस्था अपनी दोनों बेटियों के साथ डहरिया में किराये के मकान में रह रही थी। बीते अप्रैल में सौरभ ने अफसाना की हत्या कर दी और अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर फरार हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील एवं गम्भीर प्रवृत्ति का था। इस पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिये थे। आदेशानुसार गिरफ्तारी हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर सर्विलांस, सीसीटीवी अन्य माध्यमों से पूछताछ ढूँढ खोज कर अन्य स्थानों बरेली, बैगलौर, अयोध्या, आगरा, रूद्रपुर आदि स्थानों में सुरागरसी पतारसी/दबिश देकर अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी सौरभ को बीती  तीन मई को रूद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विभिन्न स्थानों में भेजी गयी टीमों में से एक टीम दरोगा दिनेश जोशी व संजीत राठौर एसओजी ने सुरागरसी करते हुए जानकारी की गयी तो मृतका का मोबाईल बरेली के किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था। इसके पश्चात उक्त टीम द्वारा मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की गयी जहाँ पर टीम को पता लगा कि सौरभ अपने दोनो बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले हेतु जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी कर रूद्रपुर में तलाश की गयी तथा अभियुक्त को रुद्रपुर गल्ला मण्डी के पास से बीती तीन मई शुक्रवार को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संग दो बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से समन्वय स्थापित करते काउन्सलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *