टैक्सी में छूट गया था नगदी से भरा बैग, काठगोदाम पुलिस ने ढूंढकर लौटाई मुस्कान

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
एक मुसाफिर का सोने के जेवरात समेत 1.80 लाख की नगदी से भरा बैग टैक्सी में छूट गया। इससे परेशान मुसाफिर ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार 7 जून को थाना काठगोदाम पर प्राप्त सूचना 112 जिसमें कालर द्वारा खुद का बैग भवाली से बोलेरो मैक्स गाड़ी में छूट जाना बताया। जिसमें 1,80,000 की नगदी व सोने की दो झुमके व एक सोने की अंगूठी होने की सूचना दी गई। इस पर थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्यवाही की और टीम बनाकर काठगोदाम क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश की गयी। मुसाफिर को वाहन का नंबर पता न होने के बाद भी काठगोदाम पुलिस द्वारा अथक प्रयास से बोलेरो वाहन को ढूंढकर बैग को मुसाफिर को वापस लौटाया गया। सोने के जेवरात व कैश से भरे बैग को वापस पाकर मुसाफिर ने किया काठगोदाम पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *